केंद्र सरकार का केंद्रीय बजट जनकल्याणकारी – परस राम

बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- भाजपा मंडल दाड़लाघाट के सहकारिता प्रकोष्ठ संयोजक परस राम ठाकुर ने केंद्रीय बजट 2026 का स्वागत करते हुए इसे जनकल्याणकारी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बजट विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करता है। उन्होंने कहा कि बजट में किसानों, युवाओं, महिलाओं, सहकारिता, स्वास्थ्य, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ मिलेगा। इस अवसर पर सहयोगी टीम पदम देव चंदेल, राकेश कंवर, प्रेम लाल चौहान व देवेंद्र कुमार ने भी बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट देश के समग्र विकास की दिशा में एक मजबूत कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *