बाघल टुडे (अर्की):- विश्व हिंदू परिषद संगठनात्मक जिला दाड़लाघाट द्वारा दिल्ली में हुए श्रद्धा हत्या कांड के खिलाफ महामहिम राज्यपाल को एसडीएम अर्की केशवराम कोली के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा। दाडला जिला अध्यक्ष उमा दत्त ने जानकारी देते हुए कहा कि दिल्ली में हुए श्रदा जघन्य हत्याकांड के खिलाफ विभिन्न सामाजिक संगठन आक्रोशित है। जिसके फलस्वरूप विभिन्न संस्थाओं के आह्वाहन पर यह रोष रैली निकाली गई है। उन्होंने कहा कि रोष रैली व ज्ञापन के द्वारा सभी श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब को फांसी देने की मांग की गई है। साथ ही केंद्र को एक ऐसा कानून लाना चाहिये जिससे शीघ्र जांच करके एक माह में दोषी को फांसी की सजा देने का प्रावधान हो। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद शीघ्र ही धर्म रक्षा जन रक्षा अभियान चलाएगा। जिसमे हिन्दू धर्म के लोगो को अपने धर्म व अपनी बहू बेटियों की रक्षा के लिये जागृत किया जाएगा। उनका कहना है कि देश मे एक सुनियोजित तरह से लवजेहाद योजना चलाई जा रही है। जोकि हिन्दू धर्म व हिंदुत्व के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सभी संगठन आफताब को शीघ्र फांसी चढ़ाया जाए। इस मौके दाडला जिला मंत्री अनिल व लता उपस्थित रहे ।
यह भी पढ़े
सोलन अस्पताल में उपचाराधीन जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी ने बढ़ाया हाथ
- baghaltoday
- March 14, 2025
- 0
बाघल टुडे (सोलन): सोलन के ओल्ड डीसी ऑफिस के समीप में एक दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मदद के लिए रेड क्रॉस सोसाइटी सोलन […]
पांवटा में एक करोड़ से बनेगा सिरमौरी हाट,CM सुखविंदर सिंह सुक्खू ने किया शिलान्यास ।
- baghaltoday
- December 17, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पुरुवाला में सिरमौरी हाट की आधारशिला […]
मनोहर लाल शर्मा भारतीय सेना में 30 वर्षों की सेवा के उपरांत कैप्टन के पद से हुए सेवानिवृत्त
- baghaltoday
- January 4, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- भूमती पंचायत के गांव सल्याट के मनोहर लाल शर्मा भारतीय सेना में 30 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। भारतीय […]
