बाघल टुडे (अर्की):- भूमती पंचायत के गांव सल्याट के मनोहर लाल शर्मा भारतीय सेना में 30 वर्षों की सेवा के उपरांत सेवानिवृत्त हो गए। भारतीय सेना में कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद मनोहर लाल शर्मा का उनके घर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया।


गौरतलब है कि मनोहर लाल शर्मा मात्र साढ़े 17 वर्ष की आयु में भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उन्होने भारतीय सेना में रहते हुए देश के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न पदों पर रहकर अपनी सेवाएं दी है। यह जम्मू के रजौरी से 30 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर कैप्टन के पद से सेवानिवृत्त हुए है।



