बाघल टुडे (ब्यूरो):- अर्की के कराड़ाघाट-मांगू लिंक रोड में शुक्रवार दोपहर बाद कार दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी,जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को अर्की अस्तपाल से आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को शाम तीन बजे के करीब दिल्ली से अंबुजा माइनिंग की ओर एक गाड़ी जा रही थी जो कराड़ाघाट मांगू लिंक रोड में गागल के समीप चालक द्वारा गाड़ी चलाते समय नियंत्रण छूट जाने के कारण कार गहरी खाई में करीब 150 मीटर दूरी में जा गिरी।इसमें तीन लोग सवार थे।इनकी आवाज सुनकर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।इस दौरान में गंभीर रूप से घायलों को नागरिक अस्पताल अर्की लाया गया।वहां से दो घायलों सुबेन्द्र व ज्योति को आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है,जबकि चिकित्सकों ने एक व्यक्ति राजेश जो गाड़ी का चालक था,उसे मृत घोषित कर दिया।उधर,डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची ओर दो घायलों को शिमला आईजीएमसी रेफर किया है जबकि एक व्यक्ति मृत हो गया है।मृत व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजन को शव सौंप दिया जाएगा।हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
यह भी पढ़े
अर्की की सरयांज पंचायत में प्लॉट कटिंग के दौरान जेसीबी दुर्घटनाग्रस्त,चालक की मौके पर मौत
- baghaltoday
- January 30, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल के सरयांज पंचायत के धारठ गांव में प्लॉट कटिंग के दौरान एक जेसीबी मशीन अनियंत्रित होकर पहाड़ी से नीचे गिर […]
अर्की में मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर कार चालक फरार,थाने में मामला दर्ज ।
- baghaltoday
- December 14, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में हिट एंड रन का मामला दर्ज किया गया है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मनोज शर्मा […]
दाड़लाघाट के पास सड़क पर पलटा ट्रक, 21 वर्षीय चालक की मौत
- baghaltoday
- August 25, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट से बिलासपुर की तरफ सीमेंट का ट्रक लेकर जा रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब […]
