बाघल टुडे (अर्की):- अर्की विधानसभा क्षेत्र के दाड़लाघाट में अडानी कम्पनी का अम्बुजा सीमेंट प्लांट को बन्द करना एक तुगलकी फरमान है । ऐसा करने से इससे जुड़े हज़ारों लोगों को भविष्य में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा । यह बात अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी ने कही है । उन्होंने कहा कि अंबुजा सीमेंट प्लांट को अदानी कंपनी द्वारा अनिश्चित काल के लिए बंद करने की बात को उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के समक्ष रखा है । जिस पर मुख्यमंत्री सुक्खू द्वारा प्रशासन को आदेश दिए है कि कंपनी से बात कर मामले का हल निकाले । अवस्थी ने कहा है कि अगर कम्पनी 1992 के समझौते अनुसार नहीं चलती और स्थानीय ट्रांसपोर्टरों को प्रताड़ित करने से बाज नहीं आई तो प्रदेश सरकार इस मामले में हस्तक्षेप करके कंपनी के खिलाफ कड़ा संज्ञान लेगी । विधायक ने कहा कि कंपनी ने सिर्फ शेयर खरीदें है,मगर लोगों के हितों को नहीं खरीदा है । प्रदेश सरकार जनता की सरकार है और उनके हितों की रक्षा करना हमारा प्रथम दायित्व है। अवस्थी ने सभी ट्रांसपोर्टरों को एकजुट रहने को कहा है और पूर्ण आश्वासन दिया है की प्रदेश सरकार स्थानीय ट्रांसपोर्टरों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि स्थानीय कर्मचारियों के रोजगार की रक्षा और उनको न्याय दिलाने का काम प्रदेश सरकार करेगी । अवस्थी ने कहा कि प्रशासन को आदेश दिए जा चुके है और प्रशासन इस मुद्दे को हल करने का पूरा प्रयास करेगा ।
यह भी पढ़े
दाड़लाघाट में मनाई गई डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती,SDM केशव राम रहे मुख्यतिथि।
- baghaltoday
- April 14, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट के आशियाना कॉम्प्लेक्स में शुक्रवार को डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह आयोजन समिति द्वारा 132वीं डॉ0 भीमराव अंबेडकर जयंती पर एक […]
निरंकारी मिशन दाड़लाघाट शाखा ने आयोजित किया पौधारोपण कार्यक्रम,SDM यादविंदर पाल ने देवदार का पौधा लगाकर किया इसका शुभारंभ ।
- baghaltoday
- August 13, 2023
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):-वन महोत्सव के तहत निरंकारी मिशन द्वारा दाड़लाघाट शाखा में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपमंडलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल ने […]
अर्की के खनलग पंचायत के मेंथी गांव में हुई अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की बैठक,कई मुद्दों पर हुई चर्चा ।
- baghaltoday
- November 28, 2022
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत खनलग के गांव मेंथी में अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की मासिक बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता लीग अध्यक्ष चुनी […]
