बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के दाड़लाघाट में चल रहे अम्बुजा सीमेंट प्लांट को अडानी ग्रुप द्वारा बन्द किया जाना गलत कदम है । प्लांट बन्द होने से हज़ारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । यह बात अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले व विकास समिति अर्की के संरक्षक राजेन्द्र ठाकुर ने कही । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हजारों लोगों की आजीविका दाड़लाघाट के अम्बुजा सीमेंट प्लांट से चल रही है । इसके बन्द होने से इन लोगों को भविष्य में रोजी रोटी के लिए जूझना पड़ेगा । ठाकुर ने कहा कि अडानी ग्रुप के इस फैसले के चलते सभी राजनीतिक दलों व पंचायत प्रतिनिधियों को ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए । उन्होंने कहा कि विकास समिति अर्की के सभी सदस्य ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करे ताकि इससे प्रभावित होने वाले लोगों को भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो ।
यह भी पढ़े
अर्की में CPS संजय अवस्थी ने अधिकारियों के साथ की बैठक,कहा आपदा,राहत एवं प्रगति की दैनिक रिपोर्ट प्रस्तुत करे ।
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूूचना एवं जन सम्पर्क) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार जन-जन […]
दाड़लाघाट में सीटू और किसान सभा के बैनर तले आयोजित की गई रैली व धरना प्रदर्शन ।
बाघल टुडे (अर्की):- केंद्रीय ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा व संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर पूरे देश में अखिल भारतीय आम हड़ताल आयोजित की गई। […]
डॉ भीमराव अंबेडकर महासभा अर्की आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आई आगे,दी राहत सामग्री
बाघल टुडे (अर्की):- डॉ भीमराव अंबेडकर महासभा अर्की बरसात से आई आपदा प्रभावित लोगों की सहायता के लिए आगे आई है। महासभा के अध्यक्ष उमा […]
