बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के दाड़लाघाट में चल रहे अम्बुजा सीमेंट प्लांट को अडानी ग्रुप द्वारा बन्द किया जाना गलत कदम है । प्लांट बन्द होने से हज़ारों लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा । यह बात अर्की से निर्दलीय प्रत्याशी विधानसभा चुनाव लड़ने वाले व विकास समिति अर्की के संरक्षक राजेन्द्र ठाकुर ने कही । उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में हजारों लोगों की आजीविका दाड़लाघाट के अम्बुजा सीमेंट प्लांट से चल रही है । इसके बन्द होने से इन लोगों को भविष्य में रोजी रोटी के लिए जूझना पड़ेगा । ठाकुर ने कहा कि अडानी ग्रुप के इस फैसले के चलते सभी राजनीतिक दलों व पंचायत प्रतिनिधियों को ट्रक ऑपरेटरों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मजबूती के साथ खड़े होना चाहिए । उन्होंने कहा कि विकास समिति अर्की के सभी सदस्य ट्रक ऑपरेटरों के साथ खड़ी है । उन्होंने कहा कि प्रशासन व सरकार इस मसले को जल्द से जल्द सुलझाने का प्रयास करे ताकि इससे प्रभावित होने वाले लोगों को भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी न हो ।
यह भी पढ़े
रावमापा दाड़लाघाट में स्वीप टीम ने लोगों को मतदान के प्रति किया जागरूक
- baghaltoday
- April 10, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- लोकसभा चुनाव के मध्येनजर अर्की विधानसभा क्षेत्र की सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचन सहभागिता (स्वीप टीम) ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दाड़लाघाट […]
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दाड़लाघाट में श्रीजा (ShriJa) गिफ्ट बॉक्स किया लॉन्च
- baghaltoday
- October 4, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दाड़लाघाट में श्रीजा (ShriJa) गिफ्ट बॉक्स का शुभारंभ किया। यह गिफ्ट बॉक्स विकास खंड कुनिहार की महिला […]
प्रदेश सरकार आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास के लिए प्रतिबद्ध – संजय अवस्थी
- baghaltoday
- February 2, 2026
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार विषम आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद भी हिमाचल के समान विकास के लिए […]
