बाघल टुडे (अर्की):- अखिल भारतीय हरिजन लीग शाखा अर्की की मासिक बैठक ग्राम पंचायत डुमैहर में आयोजित की गई । जिसकी अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल ने की । बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव संतराम पंवर ने कहा कि इस बैठक में हरिजन समाज के हित में सभी को एकजुट रहने व साथ चलने का सन्देश दिया गया । उन्होंने कहा कि हरिजन समाज के प्रत्येक घर से बेरोजगार युवाओं को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार दिलाने हेतु एक अभियान चलाया जाएगा । वहीं अनुसूचित जाति शब्द को हटाकर हरिजन शब्द इस्तेमाल करने को लेकर सरकार से निवेदन किया जाएगा । इस मौके पर ग्राम पंचायत डुमैहर व सानन की कार्यकारिणी का गठन भी किया गया । जिसमें डुमैहर पंचायत से ज्योतिंद्र सिंह व सानन पंचायत से सागर चन्द गर्ग को अध्यक्ष बनाया गया । इस बैठक में करमचंद,सीडी बंसल,ललित मोहन,कैलाश चन्द,सन्तलाल गुलाटी,मस्तराम पंवर,प्रेमचंद धीमान,नरपत राम,राजेन्द्र कुमार,बलिराम,दिनेश कुमार,ओम भाटिया,धनीराम धीमान,हरीश,हेतराम,जितेंद्र,स्वर्ण सिंह, गुरु दयाल सिंह व मस्त राम शांडिल सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।
यह भी पढ़े
अर्की के माँजू गांव में आयोजित बाल दिवस मेला सम्पन्न,कबड्डी विजेता टीम नम्होल को 11 हजार रुपये का पुरस्कार
- baghaltoday
- November 14, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की की ग्राम पंचायत पलोग के माँजू गांव में दो दिवसीय बाल दिवस मेला धूमधाम से सम्पन्न हो गया। पूर्व प्रधानमंत्री […]
राष्ट्रीय कला मंच जिला सोलन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए करवाई गई ऑनलाइन फोटोग्राफी ।
- baghaltoday
- January 18, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- राष्ट्रीय कला मंच जिला सोलन द्वारा स्कूली बच्चों के लिए ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता का आयोजन किया ।जिसमे बहुत से विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ […]
CM सदन व जनता को कर रहे है गुमराह,जयराम बोले-वाटर सेस पर केंद्र ने पूरे देश को भेजी नोटिफिकेशन ।
- baghaltoday
- December 20, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- विधानसभा के शीतकलीन सत्र के पहले दिन के समापन मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम […]
