Friday, December 1, 2023

पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर बोले,सत्ता छिनने से बौखलाए भाजपा नेता,कहा भाषा पर रखे संयम ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (ब्यूरो):- पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामलाल ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता अपनी भाषा पर संयम रखें। सीएम और उनके परिवार के खिलाफ इस तरह की अशोभनीय भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। बिलासपुर में आयोजित प्रेसवार्ता में रामलाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ है।

वहीं भाजपा नेता हाथ से सत्ता छिटकने के बाद बौखलाए हुए हैं। वहीं, उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने जहां चुनावी वादे किए थे। उन्हें अमलीजामा पहनाने के लिए सरकार कार्य कर रही है। रामलाल ठाकुर ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश को कर्जे के तले दबा दिया। एक ओर जहां पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर डबल इंजन की सरकार के दावे करते थे।


वहीं, डबल इंजन की सरकार होने के बाद भी पूर्व भाजपा सरकार ने 36 हजार करोड़ कर्ज ले लिया। इससे पहले भी प्रदेश में कर्ज था, लेकिन जितना पहले के सभी मुख्यमंत्रियों ने कर्जा लिया, उन सब को पीछे छोड़ते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने अकेले ही 36 हजार करोड़ कर्जा लिया। पूर्व में कांग्रेस सरकार पर कर्जा लेने को लेकर भाजपा नेता हल्ला करते थे, लेकिन अब चुप हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ लेने को लेकर बिना बजट, बिना स्टाफ के संस्थान खोल दिए, जिसके चलते प्रदेश की जनता ने इन्हें नकार दिया।

वहीं इसके अलावा पुलिस भर्ती से पेपर लीक मामला शुरू होकर अब कर्मचारी चयन आयोग तक पहुंचा है। सरकार ने कर्मचारी चयन आयोग को सस्पेंड कर दिया है। इस दौरान प्रवक्ता संदीप सांख्यान, हेमराज ठाकुर सहित अन्य मौजूद थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -