बाघल टुडे (अर्की):- बीआरसी सभागार अर्की में मंगलवार से पांच दिवसीय प्री प्राइमरी ट्रेनिंग प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ । इस प्रोग्राम में अर्की और धुन्दन शिक्षा खंड के विभिन्न प्राथमिक पाठशालाओं से 41 अध्यापक भाग ले रहे हैं। स्रोत व्यक्ति के रूप में जिला स्तरीय स्रोत व्यक्ति दीपक सुमन राजकीय प्राथमिक पाठशाला मानन ,प्रथम एनजीवो से विनोद कुमार और दीक्षा ने भाग लिया। इस प्रशिक्षण शिविर की जानकारी देते हुए बीआरसी अप्पर प्राइमरी लच्छीराम ठाकुर ने कहा की यह प्रशिक्षण समग्र शिक्षा अभियान तथा डाईट सोलन के सौजन्य से स्टार प्रोजेक्ट के तहत सभी प्री प्राइमरी स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से लगाया जा रहा है । इस प्रशिक्षण शिविर में प्री प्राइमरी में बच्चों का नामांकन तथा उनको किस प्रकार से खेल -खेल में शिक्षा और एक्टिविटी बेस्ड तरीकों से पढ़ाने की विधियां बताई जाएगी । प्रतिभागियों को ग्रुप में बैठकर अधिगम सामग्री भी बनाई जाएगी जिसकी प्रदर्शनी प्रशिक्षण के अंतिम दिन लगाई जाएगी । इस मौके पर बीआरसी धुन्दन नरेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मंज्याट में मनाया गया निपुण मेला,प्रधान रूप सिंह ठाकुर रहे मुख्यतिथि ।
- baghaltoday
- November 9, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- प्रारंभिक शिक्षा खंड अर्की के प्राथमिक पाठशाला मंज्याट में समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत वीरवार को निपुण मेले का आयोजन किया गया […]
रावमापा नवगांव में एनएसएस शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने की साफ-सफाई ।
- baghaltoday
- November 4, 2023
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्रभात फेरी, व्यायाम व स्वयंसेवकों […]
सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने मनाया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह,सीपीएस संजय अवस्थी रहे मुख्यतिथि ।
- baghaltoday
- December 13, 2023
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीपीएस संजय अवस्थी ने बतौर मुख्य […]
