बाघल टुडे (अर्की):- एनएसयूआई अर्की के पूर्व अध्यक्ष विनय शर्मा ने भाजपा नेताओं के बयानों को बेतुका और झूठा ठहराया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व विधायक अर्की संजय अवस्थी के मज़बूत नेतृत्व में अर्की विधानसभा का चंहुमुखी विकास हो रहा है। जिसे अर्की भाजपा के नेता पचा नहीं पा रहे है और झूठे व बेतुके बयान दे रहे हैं। मलोण परगना के लोहार घाट में रविवार को मुख्यमंत्री की ऐतिहासिक सभा रही जिसमें वर्षों से चली आ रही लोहारघाट को उप तहसील बनाने की मांग को पूरा करने की मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की गई। जिससे क्षेत्र में खुशी की लहर हैं। विनय शर्मा ने कहा अर्की भाजपा के नेता पिछली भाजपा सरकार में अर्की का विकास करवाने में विफल रहे , उसी का नतीजा उन्हें लगातार मुंह की खानी पड़ रही है।।
उन्होंने कहा कि अर्की विधानसभा के विकास के लिए सभी को साथ आना चाहिए जिससे अर्की विधानसभा को आदर्श विधानसभा बनाया जा सके।
![](https://baghaltoday.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240824-wa00033699223555912695670-1024x158.jpg)
![](https://baghaltoday.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240824-wa00054773929205746100526.jpg)
![](https://baghaltoday.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240824-wa00084176845459363388587.jpg)
![](https://baghaltoday.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240824-wa00012785358056768548248.jpg)
![](https://baghaltoday.com/wp-content/uploads/2024/11/img-20241114-wa00149118221187299061028.jpg)