बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत एक तेज रफ़्तार बाइक चालक ने राहगीर व्यक्ति को घायल कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात करीब साढ़े नौ बजे अधिवक्ता भूपेन्द्र शर्मा अपने कार्यालय से घर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नए बस अड्डे (अर्की) की तरफ से एक तेज गति से बाइक चालक ने उनके घर से कुछ दूरी पर उन्हें टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल भूपेन्द्र शर्मा को आसपास के लोगों ने उन्हें अर्की अस्पताल पहुँचाया जहाँ उनका प्राथमिक उपचार कर डॉक्टरों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया। थाने में मामला प्रणव शर्मा पुत्र अनिल शर्मा निवासी वार्ड नंबर 4 अर्की के ब्यान पर दर्ज किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने अज्ञात बाईक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है तथा सीसीटीवी फुटेज को चैक किया जा रहा है।
अर्की में एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने राहगीर व्यक्ति को टक्कर मारकर किया घायल
