जयनगर में सर्वोदय रक्तदान शिविर हुआ आयोजित,50 लोगों ने दिया रक्तदान

बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की के जयनगर में सर्वोदय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारम्भ डॉक्टर बालकृष्ण कौंडल ने किया। शिविर में समाजसेवी डी.डी शर्मा,भगत जगोता,सुरजीत सिंह,डी.पी. शर्मा, दलवीर सिंह, सुरेंद्र जगोता और राकेश शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्य आयोजक बीडीसी शशिकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि यह शिविर स्वर्गीय वन रक्षक भानू शर्मा की सेवा भावना और आदर्शों को समर्पित किया गया। इस शिविर में 50 लोगों ने अपना रक्तदान दिया। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक महादान है,जो समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। शिविर का उद्देश्य न केवल जरूरतमंदों को सहायता प्रदान करना था,बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। शशिकांत ने इस शिविर को सफल बनाने के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसे और भी सामाजिक कार्य करवाएं जाएंगे। इस मौके पर मनोज कुमार,अशोक भारद्वाज,दुनीचंद शर्मा,सुशील शर्मा,ललित शर्मा,मुकेश कौशिक,बलविंदर कंवर,राहुल ठाकुर व मयंक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *