डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स ने पूर्ण राज्यत्व दिवस व गणतंत्र दिवस पर क्षेत्र के “अनसंग हीरोज” को किया सम्मानित

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत बखालग के अंतर्गत डीसीएम लैंड ऑफ गॉड्स स्कूल ने गणतंत्र दिवस और हिमाचल के पूर्ण राज्यत्व दिवस पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व सैनिक लीग के जिलाध्यक्ष मोहनलाल शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं नगर पंचायत अर्की के अध्यक्ष अनुज गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ हुआ। स्कूल के प्रधानाचार्य आनंद दुबे ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्रवक्ता विक्रम दित्य शर्मा ने बताया कि रफ्फाक के तहत सेना,पुलिस,होमगार्ड, किसान और सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षा और फीस में रियायत दी जाएगी। इस मौके पर पूर्व सैनिकों,वीर नारियों,आशा वर्कर्स,महिला ड्राइवर्स,फायर ऑफिसर्स,प्रमुख एनजीओ और मीडिया पर्सन्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल में “रक्षक एडमिशन एंड एकेडमिक फैसिलिटेशन सैल (रफ्फाक)” का शुभारंभ भी किया गया।

इस मौके पर मनोनीत पार्षद कुलदीप सूद, मानव कल्याण समिति के संस्थापक डॉ. संतलाल शर्मा और सचिव राजेश कपाटिया, वीपी एकेडमिक नीरू शर्मा, एजीएम प्रभलीन सिंह, एडमिन दीपक मोंगा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *