अर्की की बखालग पंचायत के बूथों पर मनाया गया राष्ट्रीय मतदाता दिवस

बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल अर्की के बखालग पंचायत के बूथों पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।जिसमें मतदाताओं ने भाग लिया । बीएलओ सीमा वर्धन व चंद्रकांता ने मतदाताओं को शपथ दिलाई वह मतदान के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस हर साल 25 जनवरी को मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य भारत में चुनावों में नागरिकों की भागीदारी को बढ़ाना और लोकतंत्र को मजबूत करना है। इस दिन को भारत निर्वाचन आयोग ने 2011 में शुरू किया था।

यह दिवस नए मतदाताओं को मतदान के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके जरिए लोगों में चुनावी प्रक्रिया के प्रति जिम्मेदारी और संवेदनशीलता को बढ़ावा दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *