बाघल टुडे (अर्की):- अंबेडकर भवन अर्की में सोमवार को अंबेडकर महासभा अर्की द्वारा भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर डॉ भीमराव राव अम्बेडकर महासभा शिमला के अध्यक्ष प्रीतपाल मट्टू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वही अर्की के पूर्व एसडीएम केशव राम कोहली विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित कर व डॉ अम्बेडकर के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। महासभा के अध्यक्ष उमालाल व उनकी टीम द्वारा मुख्यातिथि व विशेष अतिथि को शॉल टोपी व बाबा साहेब की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया। इस मौके पर छोटे बच्चों द्वारा रंगारंग प्रस्तुतियां व डॉ भीमराव अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर महासभा द्वारा रैली का आयोजन भी किया।


मुख्यतिथि ने अपने सम्बोधन में कहा कि डॉ.बी.आर.अंबेडकर, जिन्हें बाबासाहेब के नाम से भी जाना जाता है। यह भारतीय इतिहास में एक महान व्यक्तित्व है। उन्हें भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार होने से लेकर दलित वर्गों के लिए समानता और सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा याद किया जाता है। उन्होने कहा कि हमें बाबा साहेब के योगदान को कभी नहीं भूलना चाहिए व अपने बच्चों को उच्च से उच्चतम शिक्षा देनी चाहिए। इस मौके पर महासभा के सचिव सीडी पंवर, बीआर भाटिया, लेखराम कायथ, मंजीत भाटिया, नन्दलाल, सतीश कुमार, जगत राम, पार्वती देवी, रोशनी भारद्वाज व पंचायतों के प्रतिनिधि महिला मंडलों के प्रधान व अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।



