Monday, December 4, 2023

HP अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई अर्की के हुए चुनाव,ओम प्रकाश बने प्रधान व मुनीश शर्मा को बनाया गया महासचिव ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के जिला सोलन की ब्लॉक इकाई अर्की के चुनाव पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस अर्की में चुनाव परिवेक्षक दीपक शर्मा (पशुपालन विभाग), सह परिवेक्षक मोहन राठौर (पशुपालन विभाग) व लेखराम कोंडल (लोक निर्माण विभाग) चुनाव अधिकारी की अध्यक्षता में सर्व सहमति से सम्पन्न हुए । जिसमें विभिन्न विभागों के लगभग 100 से अधिक कर्मचारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस मौके पर शमशेर सिंह ठाकुर जिला संयोजक, अरापत्रित कर्मचारी महासंघ सोलन व मनदीप ठाकुर (राजस्व विभाग) विशेष रुप से उपस्थित रहे। जिसमें ओम प्रकाश ठाकुर (जल शक्ति विभाग) को प्रधान, भरत कुमार शर्मा (पशुपालन विभाग) को वरिष्ठ उप-प्रधान, मुनीश शर्मा (राजस्व विभाग) को महासचिव, जितेंद्र कौशिक (स्वास्थ्य विभाग) को कोषाध्यक्ष, जगत राम (भू व्यवस्था) सह सचिव, दिनेश शर्मा (शिक्षा विभाग), प्रीतम सिंह (अग्निशमन विभाग) उप प्रधान, मुकेश शर्मा (लोक निर्माण विभाग) संगठन सचिव व अनिल कुमार (जल शक्ति विभाग) प्रेस सचिव के पद पर चुने गए। इसके अतिरिक्त हाउस द्वारा कुमारी रचना शर्मा (भू व्यवस्था) को महिला उप प्रधान पद के लिए मनोनीत किया गया है। अध्यक्ष ओम प्रकाश ठाकुर व महासचिव मुनीश शर्मा ने कहा है कि पहली बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से वार्तालाप करने के उपरान्त कार्यकारिणी का विस्तार किया जायगा और सभी विभागों के कर्मचारियों को विशेष स्थान कार्यकारणी में दिया जाएगा। उन्होनें हाऊस में उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद करते हुए कहा है कि जो विश्वास कर्मचारियों ने उन पर जताया है वह पूरी कोशिश करेगें कि वह कर्मचारियों के विश्वास पर खरा उतर कर कर्मचारियों की सभी समस्या का समाधान कर सके।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -