बाघल टुडे (अर्की):- भारत रत्न से सम्मानित बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयन्ती पर भाजपा द्वारा अर्की विश्राम में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्षा रीना भारद्वाज ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष रत्न सिंह पाल मौजूद रहे। इस मौके पर उन्होने भीमराव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। वहीं इनके द्वारा समाज के लिए किए गए विभिन्न कार्यों को याद किया गया।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इनका कोई सम्मान नहीं किया गया। इसके विपरीत भाजपा द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर को सम्मान दिया गया और इस उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा 13 अप्रेल से 25 अप्रैल तक डॉ साहेब की जयंती पर दीप प्रज्वलन कर सफाई अभियान,अस्पतालों में फल बांट कर,गांव गाँव में बाउंडियों की सफाई,मन्दिरों में सफाई, रास्तों की सफाई करना रहेगा।

इस अवसर पर मंडल महासचिव यशपाल कश्यप, जिला परिषद सदस्या आशा परिहार, सावित्री कश्यप, मनसा राम कश्यप, प्रभा भारद्वाज, हरीश कुमार, दलीप पाल, भावना गुप्ता, सरस्वती कश्यप, वंदना गुप्ता, मनु पंडित, हंस राज भाटिया, वेद प्रकाश, कांता भारद्वाज, भारती वर्मा,देव राज, सुनीता, गीता, संदीप, राम सिंह वर्मा, नवीन गुप्ता, हेमन्त शर्मा, मस्त राम सहित सभी पधाधिकारी मौजूद रहे।
