धुन्धन महादंगल में हरदीप (सोनीपत) ने सुनील (जीरकपुर) को हराकर जीती बड़ी माली

बाघल टुडे (अर्की):-अर्की क्षेत्र के धुंधन में बाबा अलखिया श्री श्री 1008 दंगल कमेटी द्वारा विशाल महादंगल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विकास समिति अर्की के संरक्षक व समाजसेवी राजेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं धुंदनेश्वर मठ के बाबा बलदेव पूरी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। महादंगल में हिमाचल के अलावा जम्मू कश्मीर,पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़,दिल्ली,उतर प्रदेश सहित अन्य राज्यों के नामी पहलवानों ने अपने जौहर का प्रदर्शन किया।


मुख्यतिथि राजेंद्र ठाकुर ने इस मौके पर उनके द्वारा बनाए गए बाबा दिगम्बर पूरी अखाड़ा मंच का लोकार्पण किया। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि इस तरह के आयोजन से लोगों में आपसी भाईचारा बढ़ाता है। उन्होने कहा कि सभी को ऐसे आयोजनों व क्षेत्र के विकास में राजनीति से ऊपर उठकर अपना सहयोग देना चाहिए। उन्होने कहा कि इस दंगल के लिए वह भविष्य में भी अपना सहयोग देते रहेंगे। राजेंद्र ठाकुर ने दंगल कमेटी को अपनी ओर से 11 हज़ार रुपए देने की घोषणा की।


इस मौके पर दंगल कमेटी के सदस्य राजेंद्र सिंह ठाकुर,कर्मचंद कपिला,अनिल कपिला,राजीव मिश्रा,कर्मचंद ठाकुर,रूप लाल वर्मा,धर्मपाल ठाकुर,नीलकमल,मनोहर लाल (सोनू) सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


धुन्धन में आयोजित महादंगल में हरदीप (सोनीपत) ने सुनील (जीरकपुर) को हराकर बड़ी माली अपने नाम की। जिसमें विजेता को 15 हज़ार व उपविजेता को 13 हज़ार रुपए की नकद राशि दी गई। वहीं पहली छोटी माली के विजेता बलवीर (चिल) को 11 हजार रुपए व उपविजेता सोनू (बागा) को 9 हज़ार रुपए की राशि देकर नवाजा गया। दूसरी छोटी माली के विजेता सोनू घुमारवीं को 5100 रुपए व उपविजेता जयपाल (सुंदरनगर)को 4100 रुपए की राशि दी गई। इसके अलावा अंडर-17 वर्ग की माली के विजेता सौरभ (मंडी) को 2100 रुपए व उपविजेता मुकेश (बागा) को 1700 रुपए की नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *