बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत देवरा के गांव मंज्याट में लखदाता दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय पंचायत के प्रधान रूप सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। दंगल का शुभारंभ लखदाता व अखाड़ा पुजन से हुआ। लखदाता दंगल के संस्थापक शहाबुद्दीन व मुख्य आयोजक राजीव बंटी ने बताया कि यह दंगल देवरा पंचायत के सभी निवासियों के सहयोग से किया जाता रहा है। इस दंगल में हिमाचल के अलावा पंजाब हरियाणा दिल्ली चंडीगढ़ व उत्तर प्रदेश के पहलवान भाग लिया ।

मुख्यतिथि रूप सिंह ठाकुर ने अपने सम्बोधन में दंगल आयोजको को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से जहाँ युवा वर्ग नशे से दूर होता है वहीं आपसी भाईचारा, सदभावना व सहयोग की प्रवृति जागृत होती है। इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा बड़ी माली विजेता पहलवान कुलवन्त (कोलका) को 5100 रुपए व गुर्ज व उपविजेता तरुण (चंबा) को 4100 रुपए दिए गए। वहीं छोटी माली विजेता राजन (अम्बाला) को 2100 रुपए व ट्रॉफी व उप विजेता सौरभ (अर्की) को 1500 रुपए देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर दंगल कमेटी के अध्यक्ष जयसिंह ठाकुर,टेकचंद,जमालुदीन,त्रिलोक शर्मा,धनीराम,हेमचंद ठाकुर,अंकु,गोपाल ठाकुर,रज्जाक मोहम्मद, सोहनलाल,सतपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।
