बाघल टुडे (अर्की):- उपमण्डल की कोटली पंचायत में हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक विभाग द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक 11वीं बटालियन सोलन द्वारा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। इस मौके पर कोटली पंचायत के प्रधान यशपाल कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।इस उपलक्ष्य में विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें वालीबाल,रस्साकशी व बैडमिंटन प्रतियोगिता करवाई गई। वॉलीबॉल की प्रतियोगिता हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक विभाग व सीडी वालंटियर के बीच हुई l

जिसमें गृह रक्षक ने सीडी वालंटियर को 2-1 से हराया।इसके अतिरिक्त रस्साकशी के तीन सेट हुए जिसमें सीडी वालंटियर ने यह प्रतियोगिता जीती। इस अवसर पर बीटीसी इंचार्ज कोटली योगेंद्र गौतम हिमाचल प्रदेश गृह रक्षक 11वीं बटालियन सोलन,श्याम लाल शर्मा, ग्राम पंचायत कोटली के वार्ड सदस्य राम प्रकाश रावत,जगदीश ठाकुर,मस्तराम भाटिया,राकेश कुमार,केशव राम ठाकुर,बालक राम, बैंड मास्टर तेज लाल सहित गृह रक्षक विभाग का स्टाफ इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
