बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में गणपति एजुकेशनल सोसाइटी के तत्वावधान में किशोरावस्था विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं को उनके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की गईं। कार्यक्रम में समाजसेवी रमा शर्मा ने किशोरावस्था में आने वाले बदलावों एवं उनसे जुड़ी चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की।

इसके साथ ही प्रशिक्षण समन्वयक अंजना ठाकुर ने छात्राओं को आत्म-विश्वास बढ़ाने, स्वच्छता बनाए रखने तथा सही जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को इस महत्वपूर्ण जीवन चरण के प्रति जागरूक करना एवं उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना था। छात्राओं ने भी कार्यक्रम में सक्रिय रूप से भाग लिया और अपने अनुभव व जिज्ञासाएँ साझा कीं। विद्यालय प्रशासन ने गणपति एजुकेशनल सोसाइटी का आभार व्यक्त करते हुए इस प्रकार की और पहल करने का सुझाव दिया।
