अर्की पुलिस ने एक व्यक्ति से बरामद की अवैध 48 बोतले देशी शराब

बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की में एक व्यक्ति के खिलाफ गाड़ी में अवैध रूप से शराब ले जाने को लेकर मामला दर्ज हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जब अर्की पुलिस गश्त पर थी तो उन्हें एक गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपनी गाड़ी में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर उक्त गाड़ी को रोका तो चैकिंग के दौरान उसमें से 4 पेटियां कुल 48 बोतलें देशी शराब बरामद की गई।

इसको लेकर चालक राम प्रकाश पुत्र दिलाराम गांव चडेरा डाकखाना बलेरा तहसील अर्की कोई भी वैध लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर सका। जिसको लेकर पुलिस ने चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। डीएसपी संदीप शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *