बाघल टुडे(अर्की):- पुलिस थाना अर्की के अंतर्गत अर्की भराडीघाट मार्ग पर देर रात फायरिंग होने से एक व्यक्ति सहित तीन महिलाएं घायल हो गई । घायलों को तुरंत अर्की अस्पताल लाया गया जहां से चिकित्सकों ने उन्हें आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात हमीरपुर से एक वाहन में सवार होकर 6 लोग शिमला की ओर जा रहे थे जिनमें 3 महिलायें शामिल थीं। पिपलूघाट के समीप इन लोगों की आपस में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई । इस पर गाड़ी में सवार एक व्यक्ति ने गाड़ी से बाहर से कार के शीशे पर फायरिंग कर दी जिस कारण आगे की सीट पर बैठे एक व्यक्ति को गोली लग गई तथा कार की पिछले सीट पर बैठी अन्य तीन महिलाएं भी घायल हो गई। सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे तथा घायलों को तुरंत नागरिक चिकित्सालय अर्की पहुंचाया ! सूचना मिलते ही डीएसपी संदीप शर्मा मौके पर पहुंचे ! उन्होने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है !
यह भी पढ़े
अंकराशि: 29 सितंबर का दिन बर्थडेट वालों के लिए लाभकारी, नवरात्रि का चौथा दिन रहेगा शुभ
- baghaltoday
- September 28, 2022
- 0
Numerology Horoscope 29 September:अंक ज्योतिष से जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते […]
अर्की के बातल में चोरों ने करीब ₹1 लाख 88 हज़ार के चुराए गहने,थाने में मामला दर्ज।
- baghaltoday
- February 17, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमण्डल की ग्राम पंचायत बातल के गांव शिउरी में विगत रात चोरों ने पांच घरों में चोरी की वारदात को अंजाम […]
दाड़लाघाट पुलिस ने दानोघाट में दो युवकों से 427 ग्राम चरस की बरामद ।
- baghaltoday
- January 7, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- दाड़लाघाट पुलिस ने दो युवकों से चरस बरामद करने में सफलता हासिल की है । मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ दाड़ला सुभाष […]
