बाघल टुडे (अर्की):- राज्य स्तरीय सायर उत्सव मेला में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं को लेकर गायन व नृत्य के ऑडिशन लिए जा रहे हैं।ऑडिशन लेने के लिए सुर परीक्षा पर बैठे डीएन शर्मा, योगेश कुमार तथा शंकरलाल ने जानकारी देते हुए बताया कि दूसरे दिन तक अर्की क्षेत्र के अलावा सोलन,शिमला, कुल्लू, मण्डी,बिलासपुर तथा सुंदर नगर क्षेत्र के करीब 40 प्रतिभागी भाग ले चुके हैं।

उन्होंने बताया कि 11 सितंबर को शाम 3 बजे तक ही नृत्य व गायन का ऑडिशन लिए जाँएगे।
