बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमण्डल के रोशन वर्मा को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड का निदेशक बनाया गया है। प्लानिया पंचायत के धरैल गांव निवासी रोशन वर्मा को 31 मार्च 2026 तक हिमाचल प्रदेश सहकारी बैंक लिमिटेड का निदेशक नामित किया गया है। रोशन वर्मा ने निदेशक पद पर नामित होने पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू,विधायक संजय अवस्थी,जेसीसीबी चेयरमैन मुकेश शर्मा सहित ज़िला सोलन के सभी निदेशकों का आभार व्यक्त किया है। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व पदाधिकारियों ने भी रोशन वर्मा को बधाई व शुभकामनाएं दी है।
अर्की के रोशन वर्मा हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लिमिटेड के निदेशक पद पर नामित
