बाघल टुडे (अर्की):- उपमंडल की ग्राम पंचायत बलेरा के कुरमला गांव में ग्रामीणों को शिवा प्रोजेक्ट की ओर से बागवानी की जानकारी प्रदान की गई।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता बलेरा वार्ड से बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम द्वारा की गई।
कार्यक्रम में उद्यान विकास अधिकारी, कुनिहार कमलेश कुमार, जल शक्ति विभाग उपमंडल अधिकारी विनय कांत गौतम तथा उनके साथ आए अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
उद्यान विकास अधिकारी कमलेश कुमार द्वारा ग्रामीणों के साथ शिवा प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि शिवा क्लस्टर में कुरमला गांव के साथ बलंग गांव को भी शामिल किया जा रहा है।
इस दौरान यह प्रस्ताव पारित किया गया कि किसानों व बागवानों को उनकी राय व सहमति के लिए कहा गया ताकि वे किसी दबाव या किसी के कहने पर कोई निर्णय न लें।
वहीं, बीडीसी सदस्य शशिकांत गौतम ने भी किसानों व बागवानों को शिवा प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बागवानी से अपनी आर्थिकी सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर बागवानी विभाग की ओर से देवेंद्र शर्मा, राजेश परिहार, स्वाति शर्मा तथा जल शक्ति विभाग से कनिष्ठ अभियंता ज्ञान कुमार, फिटर मनीराम और पप्पू राम, रणजीत, नेकी राम, राम स्वरूप, दिनेश कुमार, पूर्ण चंद, अमर चंद, लेखराम, हेमराज, सोमा देवी, प्रेमी देवी, शांति देवी, पार्वती देवी, कुलदीप, रोशन आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
अर्की के बलेरा में ग्रामीणों को दी गई बागवानी की जानकारी,इस मौके पर बीडीसी सदस्य शशिकांत रहे मौजूद
