राजकीय महाविद्यालय अर्की की छात्रा गुंजन ठाकुर ने एचपीयू इंटर-कॉलेज एथलेटिक मीट में जीता स्वर्ण पदक

बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय महाविद्यालय अर्की की बी.कॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा गुंजन ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला की वार्षिक इंटर-कॉलेज एथलेटिक मीट 2025 में शॉट पुट और डिस्कस थ्रो दोनों स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक जीतकर अपने कॉलेज का नाम रोशन किया। तीन दिवसीय यह खेल महोत्सव गवर्नमेंट कॉलेज बिलासपुर में 8 से 10 दिसंबर 2025 तक आयोजित हुआ।जिसमें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुंजन ठाकुर ने फील्ड इवेंट्स में बेहतरीन ताकत और तकनीक का प्रदर्शन करते हुए दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। उनके इस दोहरे स्वर्ण पदक से पूरे कॉलेज में खुशी का माहौल है। महाविद्यालय आगमन पर प्राचार्या सुनीता शर्मा ने गुंजन ठाकुर को सम्मानित किया। वहीं उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी तथा भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *