हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश कार्यकारिणी की हुई बैठक,कार्यकारिणी का किया गया विस्तार

बाघल टुडे (अर्की):- हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी की बैठक शालाघाट स्थित विश्वकर्मा मंदिर में संपन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से वार्षिक रिपोर्ट तैयार की गई एवं संस्था का पूरा लेखा-जोखा प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर कार्यकारिणी का विस्तार करके कुछ पदाधिकारीयों को पद्दोन्नत एवं नए पदाधिकारी चुने गए। मुख्य रूप से महासचिव राजेंद्र धीरटा को मुख्य सलाहकार,प्रेमचंद धीमान को महासचिव, बलिराम संख्यान को सचिव एवं दुनीचंद को लेखाकार पद सौंपा गया । इसके साथ ही संस्था के साथ पूर्व में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करते आ रहे हैं,जिनमें डॉक्टर संतराम पंवर को हिमाचल प्रदेश की कार्यकारिणी में सलाहकार के रूप में चुना गया है ।
हरिजन सेवक संघ हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय कार्यकारिणी इस प्रकार से है
1 अध्यक्ष चुन्नीलाल बंसल
2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष कैलाश चंद भाटिया
3 उपाध्यक्ष ललित मोहन कश्यप
4 मुख्य सलाहकार राजेंद्र धीरटा
5 सलाहकार डॉक्टर संतराम पंवर
6 महासचिव प्रेमचंद धीमान
7 सचिव बलिराम संख्यान
8 सहसचिव मोहनलाल बुशैहरी
9 सूचना प्रभारी नरपत राम वर्धन
10 लेखाकार दुनीचंद सोहतर
11 मीडिया प्रभारी राजेंद्र कुमार
12 कोषाध्यक्ष लेखराम
13 कानूनी सलाहकार हंसराज भाटिया
14 मुख्य सदस्य सतीश कुमार
15 मुख्य सदस्य हेमचंद को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि जल्दी ही आने वाले समय में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिले में कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा अभी तक जिला सोलन के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग एवं जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेश धीमान ही अपने-अपने जिलों में हरिजन सेवक संघ का कार्यभार पूर्ण रूप से संभाल रहे हैं। आने वाले दिनों में हरिजन सेवक संघ गांव से लेकर शहर तक सभी वर्गों के लोगों में जात-पात ऊंच नीच अथवा छुआछूत जैसी कुरीतियों को समाज से दूर भगाकर आपसी भाईचारा व प्रेम का संवर्धन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *