बाघल टुडे (अर्की):- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 नवंबर को सोलन में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। उनका दौरा लगभग तय हो चुका है। मोदी ठोडो मैदान में शिमला लोकसभा क्षेत्र के सोलन,शिमला और सिरमौर के सभी 17 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशियों के पक्ष में दोपहर के समय जनसभा करेंगे। सोलन जिला शिमला और सिरमौर के केंद्र में पड़ता है। लिहाजा यहां पर ही प्रधानमंत्री समेत केंद्रीय नेताओं की रैलियां और जनसभाएं आयोजित की जाती हैं। इससे पहले मोदी निचले हिमाचल में रैलियां और जनसभाएं कर चुके हैं। बिलासपुर, ऊना,चंबा में चुनावी हुंकार भर चुके हैं। इसके अलावा मंडी में उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया था। विधानसभा चुनाव को देखते हुए दशहरे के बहाने कुल्लू में भी मोदी आ चुके हैं। इससे पहले सोलन में मोदी ने 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान जनसभा की थी। उसके बाद वह पहली बार सोलन आएंगे। उधर, इसके बारे में हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रो. वीरेंद्र कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी 5 नवंबर को सोलन के ठोडो मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें शिमला लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा प्रत्याशियों के पक्ष में यह जनसभा होगी।
यह भी पढ़े
Bigg Boss: करोड़ों रुपये है बिग बॉस कंटेस्टेंट की फीस! इस बार कौन होगा हाईएस्ट पेड कंटेस्टेंट?
- baghaltoday
- September 28, 2022
- 0
कौन होगा Bigg Boss शो के इस सीजन का Highest Paid कंटेस्टेंट? आइए बिग बॉस सीजन के उन कंटेस्टेंट के बारे में जानते हैं जो […]
हिमाचल कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली दौरे पर CM सुक्खू,खरगे और प्रियंका गांधी से करेंगे मुलाकात।
- baghaltoday
- March 7, 2024
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली पहुंच चुके हैं. दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष […]
हिमाचल में पहली बार डिप्टी सीएम बनाए जाने से 10 ही मंत्री बन सकेंगे,कांगड़ा व शिमला जिला से ज्यादा है मंत्री पद के तलबगार ।
- baghaltoday
- December 11, 2022
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश में पहली बार डिप्टी सीएम का प्रयोग होने से अब 10 ही मंत्री बन सकेंगे। मंत्रिमंडल का गठन करने के […]
