बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत डुमैहर के गांव जघाना के रहने वाले एक व्यक्ति की कार दुर्घटना में मौत हो गई है । मिली जानकारी के अनुसार डुमैहर पंचायत के गांव जघाणा निवासी 48 वर्षीय बृजलाल पुत्र जगत राम विगत रात शादी समारोह से अपनी गाड़ी एचपी 11-9065 में घर वापिस आ रहा था, लेकिन जघाणा के समीप डुमैहर कुनी सड़क मार्ग सड़क मार्ग पर गाड़ी अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई । जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई । आज सुबह जब आसपास के ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त हुई गाड़ी को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई । पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है व अर्की अस्पताल में इसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है । घटना की पुष्टि एसएचओ अर्की गोपाल सिंह ने की है ।
यह भी पढ़े
दाड़लाघाट में घास लाने जा रही महिला पर भालू ने किया हमला,अर्की अस्पताल में उपचाराधीन
- baghaltoday
- April 25, 2024
- 0
बाघल टुडे (दाड़लाघाट):- दाड़लाघाट पंचायत के गांव नौणी की महिला को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। उसकी पहचान 38 […]
दाड़लाघाट के पास सड़क पर पलटा ट्रक, 21 वर्षीय चालक की मौत
- baghaltoday
- August 25, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट से बिलासपुर की तरफ सीमेंट का ट्रक लेकर जा रहे एक युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा रात करीब […]
अर्की में आज एनडीआरएफ और डॉग स्क्वायड की टीमें शुरू करेगी सर्च अभियान,अग्निकांड से लापता है 9 लोग
- baghaltoday
- January 13, 2026
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की में हुए भीषण अग्निकांड में लापता लोगों को ढूंढने के कार्य सोमवार रात 8 बजे तक जारी रहा। दिनभर चले सर्च […]
