बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बिजली की एल्मुनियम तार चोरी होने को लेकर मामला दर्ज हुआ है । मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता संजीव कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी गांव ठडोह, डा0 भटवाडा, तह0 घुमारवीं जिला बिलासपुर JE बिजली विभाग जयनगर सैक्शन ने अपनी शिकायत में कहा है कि आज शिवलाल ने फोन पर बतलाया कि चांगर गांव के पास बिजली विभाग की पिछली रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने तार काट दी है ।जिस पर यह उसी समय चांगर गांव पंहुचा तो देखा कि चांगर गांव से करीब 100 मीटर आगे हमारे बिजली विभाग के ट्रांसफार्मर से लेकर करीब 700 मीटर बिजली के चार खम्बो तक करीब 2800 मीटर बिजली की एल्मुनियम तार चोरी हो गई है ।जिसका अनुमानित मुल्य करीब 45 हज़ार रुपये है । मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संदीप शर्मा ने कहा कि अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने अंडर सेक्शन 379 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है ।
यह भी पढ़े
Code Name Tiranga Trailer: ‘टाइगर’ की कटरीना कैफ लग रहीं ‘तिरंगा’ में परिणीति चोपड़ा, जीत पाएंगी दर्शकों का दिल?
- baghaltoday
- September 28, 2022
- 0
फिल्म'कोड नेम: तिरंगा'(Code Name: Tiranga) का ट्रेलर रिलीज हो गया है। परिणीति के साथ ही फिल्म में हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) और शरद केलकर (Sharad […]
अर्की में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले दो युवकों को किया गया गिरफ्तार,4 दिन का मिला पुलिस रिमांड
- baghaltoday
- April 27, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- अर्की क्षेत्र में हुई चोरियों के एक गैंग को अर्की पुलिस ने चतुराई से गिरफ़्तार किया है। यह गैंग न्यायिक हिरासत में […]
दाड़लाघाट पुलिस ने भगौड़े अपराधी को किया गिरफ्तार, जून 2011 से था फरार
- baghaltoday
- July 18, 2025
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- दाड़लाघाट पुलिस ने एक भगौड़े अपराधी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार 33 वर्षीय कमल कुमार पुत्र बलविन्दर […]
