Monday, December 4, 2023

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल बोले, कार्यकर्ता पार्टी-संगठन की रीढ़ ।

- Advertisement -

बाघल टुडे (ब्यूरो):- कार्यकर्ता पार्टी और संगठन की रीढ़ की हड्डी होते हैं अगर कार्यकर्ता तय कर लें तो जीत निश्चित है। चुनाव मैदान में उतरने वाले उम्मीदवार की जीत में कार्यकर्ता मुख्य भूमिका निभाते हैं। कार्यकर्ता जब तक संगठित नहीं है तब तक जीत निश्चित नहीं है। इसलिए अपना बूथ सबसे मजबूत करना है और उसी से कार्यकर्ता की अपनी पहचान है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने बुधवार को सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत टौणीदेवी में आयोजित बूथ सशक्तिकरण अभियान जो 28 मई से 30 जून तक चलाया जा रहा है इसकी आयोजित बैठक में कही। यहां पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधिवत दीप प्रजलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि केंद्र में मोदी सरकार के बेमिसाल नौ साल पूरे हो रहे हैं, जिसके चलते देशभर में भारतीय जनता पार्टी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। मोदी सरकार ने बेमिसाल नौ साल का कार्यकाल पूरा किया है। इस कार्यकाल ने भारत देश को एक अलग पहचान दिलाई है। पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ही करिश्माई नेतृत्व है कि जी-20 जैसे बड़े सम्मेलन कश्मीर में हो रहे हैं। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि आने वाला समय लोकसभा चुनाव का है देश में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर जो वर्तमान में भारत सरकार में केंद्रीय मंत्री हैं एक बार फिर से उन्हें भारी बहुमत से जीत दिलाकर दिल्ली भेजना है। इससे पहले यह पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कैप्टन रंजीत सिंह, कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र पोदी, देश राज शर्मा, महामंत्री पवन शर्मा, मीडिया प्रभारी विनोद ठाकुर, उपाध्यक्ष प्यार चंद, अंजना ठाकुर, जगन कटोच, भाजपा नेता विजय बहल, सुजानपुर का अध्यक्ष कपिल शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ताओं, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों, महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

मोसम का हाल
स्टॉक मार्केट
क्रिकेट लाइव
यह भी पढ़े
अन्य खबरे
- Advertisement -