बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घड़याच में प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में अंतराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस पर मॉक ड्रिल का आयोजन किया। सभी बच्चों ने झुको,ढको,पकड़ो की तकनीक को अपनाया और भूकंप के झटके थमने के बाद लाइन में बच्चें बाहर खुले में इकट्ठे हुए और अपने घायल साथियों की सूचना दी। खोज व बचाओ टीम ने सभी घायल हुए विद्यार्थियों को बाहर लाया और उनको प्राथमिक चिकित्सा उपचार दिया। डिब्रीफिंग के दौरान वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा ने बच्चों को वैश्विक स्तर पर आपदा जोखिम को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 1990 में 13 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण दिवस घोषित किया। इसका कारण आपदाओं के बारे में लोगों को जागरूक करना वह उससे होने वाले नुकसान को कम करना है। प्रधानाचार्य जोगिंदर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश आपदा के प्रति बहुत ही ज्यादा संवेदनशील है और प्रदेश में समय-समय के ऊपर विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक आपदाएं आती रहती है जिससे बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती है और भारी मात्रा में संपत्ति का नुकसान होता है। आपदाओं को रोकना असंभव है लेकिन समय पर उचित जानकारी से इससे होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता अमर सिंह वर्मा,शीला देवी,सुनीता,राजो देवी,चंद्रमणि,चमन लाल पाठक,ललित कुमार,बलिराम,नेकराम व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
यह भी पढ़े
IGMC शिमला अस्पताल में लगी आग,कैंटीन में गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फटने से आग भड़की ।
- baghaltoday
- April 27, 2023
- 0
बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (IGMC) में गुरुवार सुबह आग लग गई। आग कैंटीन में […]
अर्की हॉस्पिटल को मानव कल्याण समिति अर्की ने भेंट किए आठ बैंच,अनिवासी भारतीय अंबा शर्मा का रहा सहयोग ।
- baghaltoday
- March 17, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- मानव कल्याण समिति अर्की ने अध्यक्ष मनोहर लाल की अगुआई में आयोजित एक समारोह में अर्की चिकित्सालय को आठ बैंच भेंट किए। […]
हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
- baghaltoday
- June 21, 2024
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- हिमाचल अकैडमिक स्कूल बाहवां में शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इसमें अध्यापकों और विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर […]
