भाजपा की नैया पार लगाएंगी महिलाएं,बैठक में बनी रणनीति ।

बाघल टुडे (ब्यूरो):- भाजपा ने लोकसभा चुनाव से पहले अपनी रणनीति तय कर ली है। भाजपा का बड़ा लक्ष्य महिलाओं के वोट हासिल करना रहेगा। महिलाओं के वोटों को लेकर गुरुवार को भाजपा की बैठक में बड़ी चर्चा हुई है। प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल ने इस बैठक की अध्यक्षता की है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में 3615 में से 1825 पंचायतों महिलाएं प्रधान हैं, जबकि 45 अनारक्षित सीटों पर भी कब्जा महिलाओं का कब्जा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में महिलाओं को आरक्षण से बड़ा लाभ हुआ है। अभी प्रदेश में महिला प्रधानों में बिलासपुर में कुल सीटें 176 हैं, जिनमें महिला आरक्षित 89 सीटें हैं। चंबा में कुल 309 में से महिला आरक्षित 154 और कुल जीती महिलाएं 165 हैं।

हमीरपुर में कुल सीटें 248, महिला अरक्षित और जीती 124 हैं। कांगड़ा में कुल 814, अरक्षित 391 और जीती महिला 407 हैं। किन्नौर में कुल 73, आरक्षित 37 और जीती 38, कुल्लू में कुल 235, आरक्षित और जीती महिलाएं 119 हैं। लाहुल स्पीति में कुल 45, आरक्षित 23 और जीती महिलाएं 24, मंडी में कुल 559, आरक्षित 277 और महिलाओं द्वारा जीती 278, शिमला में कुल 412, आरक्षित 195 और जीती 199, सिरमौर में कुल 262, आरक्षित 131, महिलाओं द्वारा जीतीं 135, सोलन में कुल 240, आरक्षित 121 और जीती महिलाएं 124, ऊना में कुल 245 साटों में आरक्षित 119 और महिलाओं द्वारा 125 सीटों पर कब्जा जमाया गया है। भाजपा महिला मोर्चा के सहारे रणनीति को आगे बढ़ाएगा।
भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का जीत में योगदान रहेगा
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा सभी मिलकर बूथ स्तर तक युवा, किसान व अल्पसंख्यक प्रहरी लगाने का कार्य कर रहे हैं। ‘एक बूथ, 10 यूथ’ योजना को एक नए प्रकार से खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है। इससे भाजपा का कार्यकर्ता बल बढ़ेगा। महिला मोर्चा भी लगातार बूथ स्तर तक केंद्र द्वारा बूथ पर महिलाओं को सशक्त करने के कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर रही है। उम्मीद है कि महिलाओं का लोकसभा चुनाव में भी बढ़-चढक़र वोट भाजपा के पक्ष में आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *