बाघल टुडे (अर्की):- सीपीएस व विधायक संजय अवस्थी को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने के पश्चात मंगलवार को अपने विधानसभा क्षेत्र अर्की आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर राकेश चौहान,अध्यक्ष,अनुसूचित जाति विभाग मंडल कांग्रेस अर्की द्वारा उन्हें बधाई दी तथा उनका स्वागत किया गया । जिसमें बद्रीदास, गंगाराम,बनिता चौहान,उपाध्यक्ष ओम प्रकाश भाटिया,महासचिव (संगठन व प्रशासन) हरीश कुमार सहित दलीप सिंह जिला उपाध्यक्ष व अन्य उपस्थित रहे।
संजय अवस्थी का अर्की आगमन पर अनुसूचित जाति विभाग मण्डल कांग्रेस अर्की द्वारा किया गया स्वागत
