बाघल टुडे (अर्की):-अर्की के विधायक संजय अवस्थी 23 व 24 दिसम्बर, 2024 को अर्की विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर आ रहे हैं।
संजय अवस्थी 23 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 11.00 बजे अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पलोग के मांझू में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की आधारशिला रखेंगे।
विधायक तदोपरांत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांझू के वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
संजय अवस्थी 24 दिसम्बर, 2024 को प्रातः 11.00 बजे डुमैहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 29वीं वरिष्ठ एवं 24वीं कनिष्ठ राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में मुख्यातिथि होंगे।
23 दिसंबर को विधायक संजय अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मांझू की रखेंगे आधारशिला
