बातल स्कूल में बच्चों को बेटी पढ़ाओ – बेटी बचाओ व सौ दिन टीबी अभियान की दी गई जानकारी

बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय उच्च पाठशाला बातल में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के 10 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्वास्थ्य कार्यकर्ता सपना देवी द्वारा 6वी से 10वी कक्षा तक कि सभी किशोर लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान व्यक्तिगत साफ सफाई व इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में अवगत करवाया। वहीं इस दौरान 100 दिन टीबी अभियान के अंतर्गत सभी बच्चों को टीबी के लक्षण,उपचार व बचाव बारे विस्तृत जानकारी भी दी गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुदेश शर्मा व धनदेई ने सभी किशोरियों को फल के सेनेटरी नेपकिन भी वितरित किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य तेजेंद्र कुमार,मुख्याध्यापक अश्वनी कुमार,आंगनबाडी हेल्पर अंबिका व आशा कार्यकर्ता सुनीता बंसल सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *