बाघल टुडे (ब्यूरो):- हिमाचल प्रदेश के पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद और धर्मशाला से 5 बार के विधायक किशन कपूर का आज निधन हो गया है। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद PGI चंडीगढ़ में आज अंतिम सास ली।

किशर कपूर धर्मशाला सीट से पांच बार विधायक चुने गए। प्रदेश सरकार में दो बार मंत्री रहे हैं। 2019 में वह कांगड़ा सीट से सांसद भी चुने गए।

किशन कपूर 1990 में पहली बार विधायक बने। 1993 में दूसरी बार, 1998 में तीसरी बार चुनाव जीते। साल 2003 में कांग्रेस की चंद्रेश कुमारी से वह चुनाव हार गए। 2007 में वह दोबारा चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे। 2012 में वह कांग्रेस के सुधीर शर्मा से चुनाव हारे।


साल 2017 में किशन कपूर कांग्रेस के सुधीर शर्मा को हराकर 5वीं बार विधानसभा पहुंचे। साल 2019 में पार्टी हाईकमान ने किशन कपूर से कांगड़ा लोकसभा सीट से शांता कुमार की जगह चुनाव लड़ाया और वह 2019 में पहली बार सांसद चुने गए।

