राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलाणा “हरित विद्यालय पुरस्कार” से सम्मानित,मुख्याध्यापिका अनिता कंवर ने प्राप्त किया सम्मान

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत रोहांज-जलाणा के राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलाणा को पर्यावरण संरक्षण और सर्वांगीण विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठित “हरित विद्यालय पुरस्कार” से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार 4 फरवरी मंगलवार को दिल्ली में सेंटर फॉर साइंस एंड एनवायरमेंट (CSE) की निदेशक सुनीता नारायण द्वारा प्रदान किया गया। इस मौके पर विश्व प्रसिद्ध पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।


विद्यालय की ओर से यह सम्मान मुख्याध्यापिका अनीता कंवर ने प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि पूरे हिमाचल प्रदेश से सिर्फ इसी प्राथमिक विद्यालय को इस पुरस्कार के लिए चुना गया। जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने विद्यालय स्टाफ, एसएमसी,अभिभावकों और समस्त रोहांज-जलाणा पंचायत वासियों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी।


विद्यालय को यह पुरस्कार ग्रीन स्कूल प्रोग्राम के तहत दिया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता,जल प्रबंधन और सतत विकास को बढ़ावा देने वाले विद्यालयों का आकलन किया जाता है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जलाणा ने इन सभी मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *