बाघल टुडे (अर्की):- अर्की उपमंडल की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डुमैहर के विद्यार्थियों के लिए दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र छात्राओं को ऐतिहासिक आनंदपुर साहिब, जलियांवाला बाग तथा अटारी बॉर्डर का भ्रमण करवाया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य लालचंद पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से आयोजित शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम में विद्यालय के 10वीं,11वीं व 12वीं कक्षा के कुल 67 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के प्रभारी विद्यालय प्रवक्ता गोपाल शर्मा तथा अनीता शर्मा थे जिनके साथ विद्यालय परिवार के अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे। गोपाल शर्मा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि आनंदपुर साहिब में विद्यार्थियों को विरासत ए खालसा तथा गुरुद्वारा श्री केशगढ़ साहिब के दर्शन करवाए गए,जिससे विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास में सिख धर्म की भूमिका को जानने तथा समझने का अवसर मिला। दूसरे दिन अमृतसर यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने जलियांवाला बाग जाकर वह स्थान देखा जहां 13 अप्रैल 1919 के दिन जनरल डायर द्वारा निहत्थे भारतीयों पर गोलियां चलवाई गई थी। विद्यार्थियों को ऐतिहासिक धार्मिक स्थल दुर्गयाना मंदिर भी दिखाया गया जो वास्तु कला का सुंदर प्रतीक है। अंत में विद्यार्थियों ने अटारी सीमा पर जाकर बीटिंग द रिट्रीट समारोह में भाग लिया तथा भारतीय सीमा सुरक्षा बल के अदम्य साहस और शौर्य का प्रत्यक्ष अनुभव किया। विद्यार्थियों ने भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के उद्घोष कर के सैनिकों की वीरता व अदम्य साहस को सलाम किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य भी किया। विद्यार्थियों में भ्रमण कार्यक्रम के प्रति खासा उत्साह देखने को मिला।सभी ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की।
यह भी पढ़े
अर्की के राप्रापा कश्यालू की SMC को मिला ज़िला में उत्कृष्ट समिति का प्रथम स्थान,स्कूल में हुआ सम्मान समारोह ।
- baghaltoday
- April 22, 2023
- 0
बाघल टुडे (अर्की):- राजकीय प्राथमिक पाठशाला कश्यालू शिक्षा खण्ड अर्की में विद्यालय प्रबन्धन समिति को ज़िला सोलन से उत्कृष्ट समिति का प्रथम स्थान हासिल करने […]
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में मनाया गया वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह
- baghaltoday
- December 23, 2024
- 0
बाघल टुडे (कुनिहार):- गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल कुनिहार में वार्षिक पारितोषक वितरण एवम एनुअल स्पोर्टस मिट 2024 उद्भव का आयोजन बड़े ही धूम धाम से किया […]
रावमापा मंज्याट के 27 बच्चों ने थाना अर्की का किया भ्रमण,एसएचओ गोपाल सिंह ने बच्चों को दी सड़क सुरक्षा की जानकारी ।
- baghaltoday
- December 30, 2022
- 0
बाघल टुडे (अर्की):– रावमापा मंज्याट के छात्र छात्राओं ने आज रोड़ सेफ्टी के तहत पुलिस स्टेशन अर्की का भ्रमण किया । इस मौक़े पर एसएचओ […]
