कंडाघाट में महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ, जोगिन्द्रा बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा रहे मुख्यतिथि

बाघल टुडे (सोलन):- कंडाघाट फुटबॉल क्लब द्वारा आयोजित महिला फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ आज कंडाघाट खेल मैदान में जोगिंद्रा बैंक के चेयरमैन एडवोकेट मुकेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रेरक शब्द कहे। प्रतियोगिता में विभिन्न टीमों की महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

आयोजन का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर महिला फुटबॉल को बढ़ावा देना और खेल के माध्यम से एकता व सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करना है। कंडाघाट फुटबॉल क्लब ने इस आयोजन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं, जिसमें मैदान की तैयारी से लेकर खिलाड़ियों की सुविधाओं तक का ध्यान रखा गया।


चेयरमैन मुकेश शर्मा ने अपने संबोधन में कहा, “खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है, बल्कि आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुण भी विकसित करता है। उन्होंने खुशी व्यक्त कि कंडाघाट फुटबॉल क्लब ने महिलाओं के लिए इस तरह के आयोजन को संभव बनाया।

इस अक्सर पर पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिव कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष संजीव ठाकुर,पार्षद विजय ठाकुर, रजत थापा, नगर पंचायत कंडाघाट के उपाध्यक्ष मुनीश सूद, पार्षद स्नेहलता अग्रवाल, पार्षद पवन शर्मा, सक्षम शर्मा, दीपक अत्री, नवीन कुमार, पवन कुमार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *