बाघल टुडे (अर्की):- ग्राम पंचायत देवरा की महिला मंडल जखौली द्वारा आज रविवार को जखौली गांव में सफाई अभियान चलाया गया। महिला मंडल जखौली की प्रधान रोशनी भारद्वाज की अगुवाई में चलाए गए इस अभियान में मंडल की महिलाओं ने शिव मंदिर प्रांगण व प्राकृतिक जल स्त्रोत की साफ सफाई की। इस मौके पर उन्होने आस पास फैले कूड़े कर्कट इकठ्ठा किया वहीं अवांछित पौंधों की भी कटाई की।

रोशनी भारद्वाज में कहा कि स्थानीय महिला मंडल समय समय पर इस तरह के सामाजिक कार्य करती रहती है। उन्होने लोगों से आग्रह किया कि वह अपने आस पास भी सफाई का विशेष ध्यान रखे। इस मौके पर सत्या शर्मा,शर्मिला गौतम,निर्मला देवी,नीलम शर्मा,रंजना शर्मा,सत्या भारद्वाज व अंजू गौतम सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रही।





