बाघल टुडे (अर्की):- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक वर्ग संघर्ष मोर्चा ने अपने नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज की संस्तुति से ताराचंद रनौत, मोर्चा प्रदेश प्रधान सचिव द्वारा निम्नलिखित पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया है:
प्रदेश स्तर के पदाधिकारी
- सीडी बंसल को प्रदेश संयुक्त लेखापाल
- ओमप्रकाश भाटिया को प्रदेश संयुक्त संगठन सचिव
- पूर्व जिला अध्यक्ष मोहन लाल को पदोन्नत कर प्रदेश प्रवक्ता
जिला स्तर के पदाधिकारी
- बलदेवराज चौहान को जिला सोलन का अध्यक्ष
- पीएन बंसल को जिला प्रमुख संरक्षक
- गंगाराम को अर्की मंडल का अध्यक्ष
प्रदेश प्रधान सचिव द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मोर्चा के संविधानानुसार कार्य करें और उपरोक्त सभी वर्गों की एकता और उन लोगों की दुःख तकलीफ को भारत के संविधान अनुसार दी गई सुविधाओं के लिए स्थानीय और प्रदेश स्तर पर मुद्दों को उठा कर उन्हें राहत देना प्राथमिकता होगी।
