अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग संघर्ष मोर्चा मंडल अर्की की कार्यकारिणी घोषित

बाघल टुडे (अर्की):- अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक वर्ग संघर्ष मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अर्की गंगा राम द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज की संस्तुति से तारा चंद रनौत, मोर्चा प्रदेश प्रधान सचिव द्वारा प्रदेश सहित अर्की मंडल (कुनिहार ब्लॉक) के पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया। जिसमें राकेश चौहान, कमल कुमार व दलीप सिंह को उपाध्यक्ष, शीश राम रघुवंशी को महासचिव,सरदार बद्रीदास को मुख्य सलाहकार, परस राम को सलाहकार, राकेश कुमार को मुख्य सोशल मीडिया प्रभारी, सुनील तंवर को सोशल मीडिया प्रभारी, संतराम को संगठन सचिव, सुंदर राम, बनीता चौहान व दिनेश कुमार को सचिव,कर्म चंद चंदेल को कोषाध्यक्ष, श्याम लाल, हुकम चन्द, जिया लाल, कांशीराम, धनीराम, हरिमन, योग राज चौहान, हंस राज, कुलदीप, सतीश कुमार, पंकज भट्टी, प्रेमलता रघुवंशी व कृष्णा भाटिया को कार्यकारी सदस्य मनोनीत किया गया।

जारी किए गए मनोनयन पत्र में प्रदेश प्रधान सचिव द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकरियों के संतुष्टिपूर्ण प्रदर्शन के अधीन है और उन्हें मोर्चा के संविधानानुसार कार्य कर उपरोक्त सभी वर्गों की एकता और उन लोगों की दुःख तकलीफ को भारत के संविधान अनुसार दी गई सुविधाओं के लिए स्थानीय और प्रदेश स्तर पर मुद्दों को उठा कर उन्हें राहत देना प्राथमिकता होगी।
अर्की मंडल के अध्यक्ष गंगा राम द्वारा सभी मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए सभी से आग्रह किया कि प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार सभी अपने अपने क्षेत्र में बढ़ चढ़ कर कार्य करने के लिए अधीकृत किया गया है। अर्की मंडल में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक वर्ग के उत्थान
के लिए इन सभी वर्गों की समस्याओं को उन्हें भेजें ताकि संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष गंगा राम द्वारा प्रदेश अध्यक्ष हीरामणि भारद्वाज व प्रदेश प्रधान सचिव तारा चंद रनौत सहित प्रदेश लेखापाल सीडी बंसल व प्रदेश संगठन सचिव ओम प्रकाश भाटिया का धन्यवाद करते हुए उन्हें आश्वासन दिया कि अर्की मंडल के सभी अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्प संख्यक वर्ग की समस्याओं को उनके द्वारा स्थानीय और प्रदेश स्तर पर जोर शोर से उठा कर सभी का समाधान करवाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *