फौजी इलेवन धुन्दन ने ड्रीम इलेवन को हराकर जीती नमहोल क्रिकेट प्रतियोगिता

बाघल टुडे (अर्की):- नमहोल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला फौजी इलेवन धुन्दन और ड्रीम इलेवन नमहोल के मध्य खेला गया। इस रोमांचक मुकाबले में फौजी इलेवन धुन्दन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ड्रीम इलेवन को 8 ओवर में ही पराजित कर खिताब अपने नाम किया।
ड्रीम इलेवन नमहोल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवरों में 124 रनों का लक्ष्य रखा। जिसे फौजी इलेवन धुन्दन ने तेज बल्लेबाजी के दम पर केवल 8 ओवरों में ही हासिल कर लिया।


टीम के कप्तान मनोहर लाल ठाकुर ने इस जीत को अर्की उपमण्डल के सभी युवाओं को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि यह जीत सिर्फ उनकी टीम की नहीं बल्कि पूरे अर्की क्षेत्र की है। उन्होंने कहा कि खेलों के जरिये जहां आपसी भाईचारा बढ़ता है वहीं कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होने कहा कि युवाओं को खेलों से जुड़ना चाहिए और नशे जैसी बुराइयों से दूर रहना चाहिए।


प्रतियोगिता में विजेता टीम को 31,000 रुपये नकद व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये नकद व ट्रॉफी प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *