अर्की पुलिस ने 112 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया आरोपी, कोर्ट में 3 दिन का मिला पुलिस रिमांड

बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना अर्की की टीम ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति को 112 ग्राम चरस समेत गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान अमरदेव निवासी गांव नौणी तहसील अर्की 57 वर्षीय के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुनिहार की तरफ से एक गाड़ी नंबर एचपी 11 सी – 1039 पीपलूघाट की तरफ आ रही है। जिसमें एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर आया है जिसे वह सप्लाई करने जा रहा है। डीएसपी संदीप शर्मा ने बताया कि इस मामले में शामिल वाहन को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। वही आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया,जहाँ उसे तीन दिन का पुलिस रिमांड मिला है।उन्होने कहा कि आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकार्ड की पड़ताल पुलिस कर रही है। वहीं मामले में आगामी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *