बागा पुलिस ने शालुघाट में एक व्यक्ति से बरामद की 24 बोतलें देशी शराब

बाघल टुडे (अर्की):- पुलिस थाना बागा के तहत बागा के शालुघाट के समीप वाहनों की जांच के दौरान एक कार से पुलिस ने अवैध शराब बरामद की है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार निवासी गांव हवाणी कोल (कंधऱ) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक सफेद रंग की मारुति एक्सप्रेसो कार में 24 बोतलें शराब देसी मार्का संतरा बरामद की हैं।

डीएसपी दाड़लाघाट संदीप शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *