बाघल टुडे (अर्की) : विकास समिति अर्की के सौजन्य से पलोग पंचायत के 80 श्रद्धालुओं का जत्था पांच दिवसीय वृंदावन-हरिद्वार यात्रा पर शुक्रवार को रवाना हुआ। अर्की विकास समिति के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने दो बसों को रवाना किया। राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि 5 दिवसीय यात्रा के दौरान श्रद्धालु कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर दर्शन के बाद वृंदावन पहुंचेंगे। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर, निधिवन, चीर घाट यमुना जी, रंग जी मंदिर में सोने का खंबा, गोविंद देव मंदिर, मीराबाई भजन आश्रम, राधावल्लभ मंदिर, प्रेम मंदिर, इस्कान मंदिर, गोकुल, रमण रेती, 84 खम्बा मंदिर ब्रह्मांड घाट, मथुरा कृष्ण जन्म भूमि, गोवर्धन, बरसाना राधा रानी मंदिर व 28 जुलाई की शाम को यात्रा हरिद्वार पहुंचेगी। 29 जुलाई को सुबह की आरती दर्शन के बाद कृष्ण भक्त शाम को कुनिहार पहुंचेगे।

विकास समिति अर्की के संयोजक राजेंद्र ठाकुर ने बताया कि उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में लोगों से वादा किया था कि वे चुनाव जीते, चाहे हारे, भविष्य में वे अर्की विधानसभा क्षेत्र के लोगों को वृंदावन की नि:शुल्क यात्रा करवाएंगे। इसी कड़ी में आज विधानसभा की पलोग पंचायत से 80 लोगों को यात्रा पर भेजा गया और यह प्रक्रिया विधानसभा की अन्य पंचायतों के लोगों को भी वृंदावन यात्रा करवाने के लिए अनवरत चलती रहेगी।
