ब्लॉक कांग्रेस अर्की की बैठक में स्वर्गीय रोशन ठाकुर को किया गया याद

बाघल टुडे (अर्की):- अर्की,ब्लॉक कांग्रेस अर्की की मासिक बैठक लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह अर्की में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अर्की के पूर्व अध्यक्ष सतीश कश्यप ने की। बैठक के प्रारंभ में कांग्रेस संगठन के मीडिया प्रभारी एवं सोशल मीडिया समन्वयक रहे स्वर्गीय रोशन ठाकुर के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संगठनात्मक योगदान को याद किया।

यह संकल्प भी लिया गया कि उनके अधूरे कार्यों को कांग्रेस परिवार मिलकर आगे बढ़ाएगा। इस अवसर पर सतीश कश्यप ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस अर्की संगठनात्मक रूप से निरंतर सक्रिय है और हर कार्यकर्ता को जनता की आवाज़ बनने के लिए तैयार रहना चाहिए। बैठक में संगठन को मज़बूत करने हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में सीमा शर्मा,हेमंत वर्मा,रजिंदर शर्मा,मदन भारद्वाज,विनय शर्मा,रोशन कुमार,हेम शर्मा,रमा देवी,सुरेंद्र पाठक,विनोद,जगदीश,सतीश ठाकुर,आर्यन,हन्नी,तरुण सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *